{"product_id":"jawaharlal-nehru-ek-jiwani-jawaharlal-nehru-a-biography-hindi","title":"Jawaharlal Nehru - Ek Jiwani (Jawaharlal Nehru - A Biography) (Hindi)","description":"\u003ch2\u003eAbout This Book\u003c\/h2\u003e\u003cdiv\u003eजवाहरलाल नेहरू : एक जीवनी पुस्तक के लेखक सर्वेपल्ली गोपाल (1923-2002) विश्वविख्यात इतिहासकार और प्रखर चिंतक थे। आप वैदेशिक मामलों से संबद्ध मंत्रालय के ऐतिहासिक प्रभाग (हिस्टोरिकल डिविज़न) में 1954 से लेकर 1966 तक निदेशक रहे। आप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में समकालीन इतिहास विभाग के एमीरिटस प्रोफेसर के पद पर और सेंट एंटोनी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड के इतिहास विभाग में भी इसी हैसियत से कार्य करते हुए सेवानिवृत हुए।डॉ. गोपाल द्वारा लिखित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी (तीन खंडों में प्रकाशित) पुस्तक न केवल नेहरू के समग्र व्यक्तित्व बल्कि भारत तथा विश्व के राजनीतिक परिदृश्य को जानने और समझने की विराट परियोजना है। इस ग्रंथ में डॉ. गोपाल ने बीसवीं शताब्दी के राजनीतिक आंदोलनों और नेहरू के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों तथा कांग्रेस एवं विश्व-राजनीति को नियंत्रित करनेवाली महाशक्तियों और विचारधाराओं और महत्त्वपूर्ण प्रस्थानों और साथ ही, स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के नाते देश और विदेश के तमाम घटना-चक्रों तथा प्रश्नों से पाठकों को अवगत कराया है। इस कार्य में उन्होंने वैदेशिक मामलों से जुड़ी तमाम फाइलों, अभिलेखों, निजी उल्लेखों और प्रतिष्ठित राजनयिकों के लेखों एवं पुस्तकों का यथासंभव उपयोग किया है। उक्त तीनों खंडों की सामग्री को डॉ. एस. गोपाल ने एक खंड में संयोजित एवं प्रस्तुत करते हुए अपनी विवेकसम्मत तटस्थता का परिचय दिया है। बीसवीं शताब्दी के भारत और नेहरू के व्यक्तित्व के आकलन की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण कृति है।प्रस्तुत ग्रंथ के अनुवादक डॉ. प्रभाकर माचवे (1917-1991) एक बहुभाषी लेखक थे। उन्होंने तीन भाषाओं मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी में 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उन्होंने एम.ए., पी-एच.डी. एवं साहित्य वाचस्पति की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उनको कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे साहित्य अकादेमी के सचिव भी रहे। प्रस्तुत ग्रंथ उनकी अनुवाद की क्षमता का अप्रतिम निदर्शन है।   Read more\u003c\/div\u003e\u003ch3\u003eBook Details\u003c\/h3\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eAuthor:\u003c\/strong\u003e Sarvepalli Gopal\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePublisher:\u003c\/strong\u003e ‎\n                                                        Sahitya Akademi\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eFormat:\u003c\/strong\u003e Paperback\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eLanguage:\u003c\/strong\u003e ‎\n                                            Hindi\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003ePages:\u003c\/strong\u003e 470\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eDimensions:\u003c\/strong\u003e ‎\n                                                        25 x 15 x 4 cm\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\u003cstrong\u003eWeight:\u003c\/strong\u003e ‎\n                                            600 g\u003c\/p\u003e","brand":"Sarvepalli Gopal","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52638616191278,"sku":"book-1789273383724","price":649.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0873\/9320\/6574\/files\/Jawaharlal_Nehru_-_Ek_Jiwani_Jawaharlal_Nehru_-_A.jpg?v=1789273386","url":"https:\/\/bookalley.in\/products\/jawaharlal-nehru-ek-jiwani-jawaharlal-nehru-a-biography-hindi","provider":"Bookalley","version":"1.0","type":"link"}